जमुई: लोहरा में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर किया घायल
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान लोहरा निवासी रिंकू मांझी की 30 वर्षीय पत्नी नीलम कुमारी के रूप में की गई है। घायल की मां मुनिया देवी ने बताया कि 10 साल पहले उसकी बेटी की शादी हुई है।