बदनावर: सीएम राइज विद्यालय बदनावर में दीपावली मिलन समारोह का होगा आयोजन, तैयारियों का विधायक भंवरसिंह शेखावत ने लिया जायज़ा
Badnawar, Dhar | Nov 8, 2024 बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में 11 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बदनावर के सीएम राइज विद्यालय के समीप परिसर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। दो लाख वर्ग फीट में टेंट एवं लाइटिंग का काम जारी हैं। विधायक शेखावत ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।