बदनावर: छोकला, कलोरा व सेमलिया में बने यात्री प्रतीक्षालयों में विधायक की तस्वीर पर पोती गई कालिख़, पुलिस को दिया गया आवेदन
Badnawar, Dhar | Nov 6, 2024 बदनावर तहसील के छोकला, कलोरा एवं सेमलिया गाँव मे बस स्टैंड पर लगे यात्री प्रतीक्षालय पर विधायक भंवर सिंह शेखावत के फोटो पर अज्ञात बदमाशों द्वारा कालिख पोतने का मामला सामने आया है। मामले में विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा कानवन एवं बदनावर थाना पुलिस को कार्रवाई हेतु आवेदन दिया है।