बदनावर: 1580 वर्ष पुरानी परंपरा को लेकर कोटेश्वर महादेव धाम में 13 नवंबर से लगेगा पांच दिवसीय मेला, तैयारियां हुईं शुरू
Badnawar, Dhar | Nov 6, 2024 बदनावर तहसील की जलोदखेता पंचायत के तहत कोटेश्वर महादेव धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन 13 नवंबर से शुरू होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेला स्थल पर साफ-सफाई के साथ ही अन्य तैयारियां की जा रही हैं। मेला 13 से 17 नवंबर तक चलेगा।