बदनावर: जिले की अंडर-18 क्रिकेट टीम में बदनावर के अयान अली का हुआ चयन, खंडवा में आयोजित प्रतियोगिता में होंगे शामिल
Badnawar, Dhar | Nov 7, 2024 इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतर-जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन खंडवा में 12 नवंबर से किया जाएगा। स्पर्धा के लिए धार के उदय रंजन क्लब मैदान में चयन ट्रायल आयोजित किया गया था। जिसके बाद धार जिले की अंडर 18 क्रिकेट टीम की घोषणा की गई। जिसमें बदनावर के क्रिकेट खिलाड़ी को भी जगह मिली है।