पांडू: राजेश्वर सिंह ट्रस्ट ने मूँगा पासवान के परिजनों को श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहायता दी
Pandu, Palamu | Aug 4, 2026 सामाजिक सरोकारों के तहत कार्यरत राजेश्वर सिंह ट्रस्ट ने पांडु प्रखंड के डाला खुर्द निवासी दिवंगत मूँगा पासवान के परिजनों को श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। बुधवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने मृतक की पत्नी लगन कुंवर को 2,500 रुपये की नकद सहायता राशि सौंपकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।