मंडी: जिला न्यायालय मंडी बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, दिनेश सकलानी फिर बने प्रधान, देशमित्र बने उप प्रधान
Mandi, Mandi | Oct 31, 2025 बार एसोसिएशन मंडी के चुनावों का संचालक निर्धारित मापदंडों के अनुसार चुनाव संयोजक लोकेश कपूर एवं खूब राम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कुल 409 अधिवक्ता मतदाताओं ने वोट का प्रयोग किया। प्रधान पद पर दिनेश सकलानी, उप प्रधान पर देशमित्र चुने गए तथा सचिव पद पर लीला प्रकाश और सहसचिव गौरव राणा निर्विरोध चुने गए। लाइब्रेरियन पद पर कुमारी नितू चयनित हुई।