जोगिंदर नगर विकास मंच ने भी RCFC बचाओ संघर्ष समिति को दिया समर्थन : गुरु शरण परमार
आज दिनांक 23-08-2026 को जोगिंदर नगर क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि आज चौथे दिन इस अनशन को समर्थन देने के लिए जोगिंदर नगर विकास मंच के संस्थापक और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक के. के. सकलानी भी अपनी 20 लोगों की टीम जे.पी. राणा, पवन जमवाल, विजय कुमार, अरुण कुमार, विजय कुमार, राजेंद्र जमवाल, सुरेंदर राणा, सतीश ठाकुर, प्रेम चंद राणा व प्रताप चौहान आदि सदस्यों के साथ पहुँचे और आर्थिक मदद भी की और 25 अगस्त वाली आक्रोश रैली में भी अपनी पूरी टीम के साथ आने का भरोसा दिलाया l के. के. सकलानी ने संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार की प्रशंसा की कि उन्होंने सारे जोगिंदर नगर को इस विषय पर एकजुट करने में कामयाबी हासिल की है और आगे भी यह संघर्ष सब के सहयोग से कामयाब होगा l इस RCFC संस्थान के साथ जुड़ करके पारम्परिक खेती छोड़कर जड़ी बूटी की खेती से जुड़कर हमारे क्षेत्र के किसान आमदनी कमा सकते हैं l इस संस्थान से उनको उच्च गुणवत्ता के प्रयोगशाला से पास बीज व नर्सरी मिलती है अतः इस सुविधा को हम छीनने नहीं देंगे l
तीसरे दिन अनशन पर बैठे भूख हड़तालियों स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, महासचिव सतवीर शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल शर्मा तथा संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने अपनी क्रमिक अनशन की मालाएं चौथे दिन छत्तर युवक मण्डल के सदस्य और संघर्ष समिति के महासचिव संतोष ठाकुर, सदस्य देवीदास रांगड़ा, वीरी सिंह ठाकुर व सेवानिवृत ऐक्सीयन कृपाल सिंह को पहनाकर इनका अनशन चालू करवाया।
इस अवसर पर रोटेरियन अजय ठाकुर, ब्रिज गोपाल अवस्थी, सुवेदार लाभ सिंह ठाकुर, रुपेश सेन, रमन बहल, करुण शर्मा, अरुण गुलेरिया, दमनदीप सिंह, प्रदीप शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, आदि भी मौजूद रहे।
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #HungerStrike Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Sukhvinder Singh Sukhu Bharatiya Janata Party (BJP)
Mandi, Mandi | Aug 23, 2026