शाजापुर जिले के ग्राम भरड़ में पारिवारिक रंजिश के चलते एक साले ने अपने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। घटना 16 फरवरी 2026 की दोपहरकी है,जबकि घायल के उपचार के बाद गुरुवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।जीजा को जिला अस्पताल में भर्ती है फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने साले पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी साला फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।