Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

बस्ती: UP POLICE ASI NOTIFICATION OUT|#उत्तर प्रदेश_सहायक_उपनिरीक्षक विज्ञप्ति जारी #uppoliceasibharti

Basti, Basti | Mar 24, 2021

MORE NEWS

*श्रावण शिवरात्रि-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट*  
*सीडीओ, एसडीएम और सीओ ने भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश*
   *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*शुक्रवार, 07 अगस्त 2026*

पवित्र श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा/मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रशासनिक अधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। *
मुख्य विकास सार्थक अग्रवाल अधिकारी बस्ती, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी * ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक, भीड़ की निकासी व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारू यातायात व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर यातायात का सुगम संचालन कराया जाए और वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर ही कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल* एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

                    संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
              राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*श्रावण शिवरात्रि-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट* *सीडीओ, एसडीएम और सीओ ने भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*शुक्रवार, 07 अगस्त 2026* पवित्र श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा/मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रशासनिक अधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। * मुख्य विकास सार्थक अग्रवाल अधिकारी बस्ती, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी * ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक, भीड़ की निकासी व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारू यातायात व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर यातायात का सुगम संचालन कराया जाए और वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर ही कराई जाए। निरीक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल* एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 7, 2026

*कांवड़ मेला: सुरक्षा के मद्देनजर अमहट घाट पर प्रशासन अलर्ट*  
*CRO कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता (ADM ) और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत (ASP) ,
 उप जिला अधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने मोटरबोट से किया कुआनो नदी का निरीक्षण*घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था पुख्ता*
  *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश* शुक्रवार, 07 अगस्त 2026*

श्रावण माह में कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती,अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता* ने अमहट घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने *कुआनो नदी में मोटरबोट* से नदी का निरीक्षण किया। सभी अधिकारी लाइफ जैकेट पहनकर नाव में सवार हुए और घाट की गहराई, बहाव और सुरक्षा इंतजामों को परखा। निरीक्षण के दौरान गोताखोर टीम, जल पुलिस और नगर पालिका के कर्मी भी मौजूद रहे।

*CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घाट पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था और एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए। *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत* ने कहा कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। 

*अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता* ने बताया कि नगर पालिका द्वारा घाटों की सफाई, पेयजल, शौचालय और अस्थायी शेड की व्यवस्था की जा रही है। मेला अवधि में 24 घंटे सफाई कर्मी तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने आम जनता और कांवड़ियों से अपील की कि नदी मे निर्धारित स्थान पर ही स्नान करें, सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
*CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि प्रत्येक घाट पर SDRF और गोताखोरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि नदी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह रस्सी और बांस की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। 

*श्यामकांत* ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से घाटों की निगरानी की जाएगी। *अंगद गुप्ता* ने कहा कि कूड़ा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए माइक से लगातार घोषणा की जाएगी। अंत में तीनों अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कांवड़ मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराएगा।
Kirti Prakash Bharti 

                       संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                   राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*कांवड़ मेला: सुरक्षा के मद्देनजर अमहट घाट पर प्रशासन अलर्ट* *CRO कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता (ADM ) और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत (ASP) , उप जिला अधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने मोटरबोट से किया कुआनो नदी का निरीक्षण*घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था पुख्ता* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश* शुक्रवार, 07 अगस्त 2026* श्रावण माह में कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती,अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता* ने अमहट घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने *कुआनो नदी में मोटरबोट* से नदी का निरीक्षण किया। सभी अधिकारी लाइफ जैकेट पहनकर नाव में सवार हुए और घाट की गहराई, बहाव और सुरक्षा इंतजामों को परखा। निरीक्षण के दौरान गोताखोर टीम, जल पुलिस और नगर पालिका के कर्मी भी मौजूद रहे। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घाट पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था और एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए। *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत* ने कहा कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। *अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता* ने बताया कि नगर पालिका द्वारा घाटों की सफाई, पेयजल, शौचालय और अस्थायी शेड की व्यवस्था की जा रही है। मेला अवधि में 24 घंटे सफाई कर्मी तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने आम जनता और कांवड़ियों से अपील की कि नदी मे निर्धारित स्थान पर ही स्नान करें, सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि प्रत्येक घाट पर SDRF और गोताखोरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि नदी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह रस्सी और बांस की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। *श्यामकांत* ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से घाटों की निगरानी की जाएगी। *अंगद गुप्ता* ने कहा कि कूड़ा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए माइक से लगातार घोषणा की जाएगी। अंत में तीनों अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कांवड़ मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराएगा। Kirti Prakash Bharti संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 7, 2026

*मानवता की मिसाल: हाइवे पर घायल महिला को यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने कराया तत्काल अस्पताल में भर्ती*  *स्थानीय लोगों और पुलिस टीम की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी हरैया भेजा गया*
   *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*  शुक्रवार, 07 अगस्त 2026*
छावनी थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर आज दिन के लगभग एक बजे शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही एक दो पहिया वाहन ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।
सूचना मिलते ही *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ हमराही *हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव और हेड कांस्टेबल चंद्रजीत* भी मौजूद थे। घायल महिला दर्द से कराह रही थी और बोलने की स्थिति में नहीं थी। 
*यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने समय की नजाकत को समझते हुए बिना देरी किए स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को संभाला और तत्काल हाईवे एंबुलेंस/पेट्रोलिंग पार्टी 1033 को बुलाया। प्रथम दृष्टया महिला के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। यातायात प्रभारी के प्रयासों से घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी *सीएचसी हरैया* में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी और उनकी टीम की तत्परता की सराहना की। पुलिस ने बताया कि फरार दो पहिया वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

                    संवाददाता हरी ओम प्रकाश
               राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*मानवता की मिसाल: हाइवे पर घायल महिला को यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने कराया तत्काल अस्पताल में भर्ती* *स्थानीय लोगों और पुलिस टीम की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी हरैया भेजा गया* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश* शुक्रवार, 07 अगस्त 2026* छावनी थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर आज दिन के लगभग एक बजे शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही एक दो पहिया वाहन ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ हमराही *हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव और हेड कांस्टेबल चंद्रजीत* भी मौजूद थे। घायल महिला दर्द से कराह रही थी और बोलने की स्थिति में नहीं थी। *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने समय की नजाकत को समझते हुए बिना देरी किए स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को संभाला और तत्काल हाईवे एंबुलेंस/पेट्रोलिंग पार्टी 1033 को बुलाया। प्रथम दृष्टया महिला के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। यातायात प्रभारी के प्रयासों से घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी *सीएचसी हरैया* में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी और उनकी टीम की तत्परता की सराहना की। पुलिस ने बताया कि फरार दो पहिया वाहन चालक की तलाश की जा रही है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 7, 2026

*उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के भ्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट*  
*हेलीपैड, वीवीआईपी रूट और होटल बालाजी प्रकाश का अधिकारियों ने किया निरीक्षण*
    *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश* शुक्रवार, 07 अगस्त 2026*
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बस्ती के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हेलीपैड स्थल, वीवीआईपी रूट तथा कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान *मुख्य राजस्व अधिकारी/अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिलाधिकारी वित्त-राजस्व ज्ञानचंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत , 
उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न* सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

संयुक्त टीम ने सबसे पहले हेलीपैड के निर्माण व सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। इसके बाद वीवीआईपी के आगमन हेतु निर्धारित रूट पर यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधों को परखा। टीम ने *होटल बालाजी प्रकाश* पहुंचकर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो और समय रहते सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएँ।  साथ ही रूट डायवर्जन, आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस/मेडिकल टीम एवं भीड़ नियंत्रण हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि उप मुख्यमंत्री का यह भ्रमण जिले के लिए महत्वपूर्ण है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है।
Kirti Prakash Bharti 
                      संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
                  राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के भ्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट* *हेलीपैड, वीवीआईपी रूट और होटल बालाजी प्रकाश का अधिकारियों ने किया निरीक्षण* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश* शुक्रवार, 07 अगस्त 2026* प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बस्ती के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हेलीपैड स्थल, वीवीआईपी रूट तथा कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान *मुख्य राजस्व अधिकारी/अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिलाधिकारी वित्त-राजस्व ज्ञानचंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत , उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न* सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने सबसे पहले हेलीपैड के निर्माण व सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। इसके बाद वीवीआईपी के आगमन हेतु निर्धारित रूट पर यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधों को परखा। टीम ने *होटल बालाजी प्रकाश* पहुंचकर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो और समय रहते सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएँ। साथ ही रूट डायवर्जन, आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस/मेडिकल टीम एवं भीड़ नियंत्रण हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि उप मुख्यमंत्री का यह भ्रमण जिले के लिए महत्वपूर्ण है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। Kirti Prakash Bharti संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 7, 2026

कांवड़ मेले के दृष्टिगत आज अमहट घाट पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत , उप जिला अधिकारी शत्रुघ्न पाठक और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता।  

अधिकारियों ने कुआनो नदी में मोटरबोट से निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील की।
Kirti Prakash Bharti

कांवड़ मेले के दृष्टिगत आज अमहट घाट पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिला अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत , उप जिला अधिकारी शत्रुघ्न पाठक और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता। अधिकारियों ने कुआनो नदी में मोटरबोट से निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील की। Kirti Prakash Bharti

Basti, Basti | Aug 7, 2026

बस्ती: UP POLICE ASI NOTIFICATION OUT|#उत्तर प्रदेश_सहायक_उपनिरीक्षक विज्ञप्ति जारी #uppoliceasibharti - Basti News