बिजनौर: जजी चौक पर जम्मू कश्मीर के पहल गांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका
Bijnor, Bijnor | Apr 23, 2025 बिजनौर में जजी चौक पर हिंदू संगठन के तमाम लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका है। आज बुधवार को समय करीब 11 बजे हिंदू संगठन के तमाम लोग जजी चौराहे पर पहुंचे और जम्मू कश्मीर के पहल गांव में हुए आतंकी हमले को लेकर नारेबाजी की और आतंकवाद का पुतला फूंका हिंदू संगठन के लोगों ने सरकार से मांग की है कि आतंकियों को चिन्हित कर फांसी की पर लटकाया जाए।