बिजनौर: बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर विवेक कॉलेज के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Apr 22, 2025 बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर आज मंगलवार को समय करीब 2 बजे विवेक कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार गांव गौसपुर निवासी जितेंद्र को टक्कर मार दी हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जितेंद्र को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार बताया जा रहा है। पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है।