बिजनौर: बिजनौर में डीपीआरओ के पद पर तैनात दमनप्रीत अरोड़ा ने यूपीएससी में 103वीं रैंक हासिल की
Bijnor, Bijnor | Apr 22, 2025 बिजनौर जिले में डीपीआरओ के पद पर तैनात दमनप्रीत अरोड़ा का यूपीएससी में चयन हो गया है। उन्होंने नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई की है। दमनप्रीत अरोड़ा ने 103 वी रैंक हासिल की है। उनके यूपीएससी में चयन होने के बाद ऑफिस पर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। सूचना मिलते ही आज मंगलवार कुछ करीब 4 बजे दमनप्रीत अरोड़ा के माता-पिता ने मिठाई खिलाकर उसको बधाई दी है।