बिस्मिल्लाह खां का घर किसने तोड़ा? अखिलेश और संजय सिंह के दावों पर परिवार ने बताई पूरी सच्चाई!
भारत रत्न और शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के वाराणसी स्थित पैतृक आवास को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर मकान तोड़े जाने के वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने लिखा, 'जिनके लिए शहनाई नहीं बजी, उनसे और क्या उम्मीद करें?' वहीं संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाराणसी पुलिस पर सवाल उठाए।
लेकिन अब इस पूरे मामले में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिवार और वाराणसी नगर निगम का स्पष्टीकरण सामने आया है।
उस्ताद के पौत्र मोहम्मद सिब्तैन और परपौत्र गाजी अब्बास के अनुसार, करीब 100 साल पुराना मकान जर्जर हो चुका था। परिवार अपनी सहमति से उसका पुनर्निर्माण करा रहा है और किसी प्रकार का सरकारी दबाव नहीं है।
वाराणसी नगर निगम ने भी आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि मकान के पुराने ढांचे को हटाने का काम परिवार स्वयं करा रहा है। नगर निगम या जिला प्रशासन की इसमें कोई भूमिका नहीं है।
परिवार के मुताबिक, जिस कमरे में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां रहते थे, उसे संग्रहालय बनाकर उनकी यादों और संगीत विरासत को संरक्षित किया जाएगा।
इस विशेष रिपोर्ट में देखिए:
🔴 बिस्मिल्लाह खां के पैतृक मकान को लेकर क्या है पूरा विवाद?
🔴 अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर क्या आरोप लगाए?
🔴 संजय सिंह ने पीएम मोदी और वाराणसी पुलिस से क्या सवाल किए?
🔴 बिस्मिल्लाह खां के पौत्र मोहम्मद सिब्तैन का बयान
🔴 परपौत्र गाजी अब्बास ने क्या बताया?
🔴 नगर निगम वाराणसी ने जांच के बाद क्या स्पष्टीकरण दिया?
🔴 क्या मकान का पुनर्निर्माण परिवार की सहमति से हो रहा है?
🔴 उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के कमरे को संग्रहालय बनाने की योजना
देखिए Live VNS की खास रिपोर्ट में विपक्ष के आरोप, परिवार का पक्ष और नगर निगम का आधिकारिक बयान।
📍 स्थान: वाराणसी, उत्तर प्रदेश
🎤 परिवार का पक्ष: मोहम्मद सिब्तैन और गाजी अब्बास
📺 रिपोर्ट: Live VNS
वाराणसी की हर बड़ी खबर, राजनीतिक घटनाक्रम और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए Live VNS को Subscribe करें।
🌐 www.livevns.news
Live VNS – बनारस की बात, बनारस के साथ।
#BismillahKhan #AkhileshYadav #SanjaySingh #VaranasiNews #BismillahKhanHouse #LiveVNS