प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में एएसपी ने परेड का किया निरीक्षण, ड्रोन कैमरे से निगरानी का भी किया अवलोकन
अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय मंगलवार सुबह 8 बजे को पुलिस लाइन्स पहुंचे। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अनुशासन व एकरूपता हेतु टोलीवार ड्रिल करवाया । इस दौरान शस्त्र ड्रिल, संबंधी पुनर्भ्यास प्रशिक्षण देते हुये आवश्यक जानकारी दिया। एएसपी द्वारा शहर में ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी का भी अवलोकन किया गया।