कोईलवर: कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स यार्ड के समीप मजदूरों की एकजुटता पर जोर, इंटक की बैठक में श्रम कानूनों पर उठी आवाज
कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स यार्ड के समीप रविवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे ठेका मजदूर यूनियन (इंटक) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोहन गोस्वामी ने की, जबकि संचालन इंटक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चला जिसमें भारी संख्या में मजदूर और स्थानीय लोग शामिल हुए।