कुंडा: लोचनापुर ग्राउंड के पास पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली
लोचनापुर ग्राउंड के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बदमाश के पैर में गोली लगी है। एएसपी संजय राय ने शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया की मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त वीरेन्द्र यादव को को गिरफ्तार किया है। जिसे इलाज के लिए सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया गया है।वीरेन्द्र यादव परप्रतापगढ़ और अमेठी में कई मामले दर्ज़ है।