हाथरस: ARTO ऑफिस पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक व उपजिलाधिकारी की छापेमारी, अवैध रूप से काम करने वाले 3 बाहरी लोग हिरासत में लिए गए
हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड स्थित ARTO कार्यालय पर 25 जुलाई गुरुवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उपजिलाधिकारी ने छापेमारी की है। ARTO कार्यालय में अवैध रूप से काम करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अपर जिला अधिकारी न्यायिक व उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देशन में ARTO कार्यालय पर छापेमारी की है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।