हाथरस: रोशन एनक्लेव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मौजूद
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के रोशन एंक्लेव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन में मूल आधार हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है। भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।