कनवास: देवली मांजी पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल के साथ 1 शातिर चोर को ढोटी से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 16, 2025 कनवास क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकलों के साथ 1 शातिर चोर को ढोटी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बंटी मोग्या चोरी करने का आदि है। जिसने 11 मई को चोमा कोट से एक बाइक चोरी की थी। इसके बाद से ही पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर दी।