कनवास: देवली में संयुक्त पोषक तत्व प्रबंधन गोष्ठी का आयोजन, किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई
Kanwas, Kota | May 12, 2025 देवली में कृषि विभाग द्वारा संयुक्त पोषक तत्व प्रबंधन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सोमवार शाम करीब 5 बजे आयोजित हुआ। जिसमे खेती किसानी के साथ विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। संयुक्त निदेशक अतीश कुमार ने बताया कि किसान वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों का ज्यादा प्रयोग कर रहे है।