कनवास: कमलपुरा हाइवे पर भूसे से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टेम्पो में घुसा, ट्रैक्टर दो हिस्सों में हुआ
Kanwas, Kota | May 13, 2025 कमलपुरा हाइवे पर भूसे से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टेम्पो में जा घुसा। जिससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में बट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई, लेकिन ट्रैक्टर ओर टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे भूसे से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टेम्पो में जा घुसा।