कनवास: ईश्वरपुरा और गणेशपुरा में तेज आंधी से टूटे पेड़, आवागमन बाधित, सम्मेलन में टेंट गिरने से मची भगदड़
Kanwas, Kota | May 11, 2025 ईश्वरपुरा और गणेशपुरा में रविवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक बदले मौसम के साथ चली तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई। वही सड़क पर गिरे पेड़ से आवागमन बाधित हो गया। बाद में ग्रामीणों ने पेड़ को एक तरफ कर आवागमन को सुचारू कराया। इधर गणेशपुरा में मीणा समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन में लगा टेंट भी तेज आंधी से उड़ गया। जिसमें मौजूद लोगो मे भगदड़ मच गई।