कनवास: बिना अनुमति के भूखंड विक्रय के मामले में सरकार ने धूलेट सरपंच गिरजा नागर को प्रशासक पद से मुक्त किया
Kanwas, Kota | May 10, 2025 कनवास क्षेत्र की ग्राम पंचायत धूलेट की सरपंच गिरजा नागर को राज्य सरकार द्वारा पत्र जारी कर अनुमति लिये बिना मनमाने रूप से भूखंड विक्रय करने के कारण प्रशासक पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार शाम करीब 5 बजे परिपत्र जारी कर यह जानकारी दी।