कनवास: दरा गांव में बेकाबू ट्रक ने घर की दीवार को मारी टक्कर, दीवार गिरने से अंदर खड़ी जीप हुई क्षतिग्रस्त
Kanwas, Kota | May 9, 2025 मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व के दरा गांव में एक बेकाबू ट्रक ने घर की दीवार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से घर मे मौजूद सदस्यों में हड़कंप मच गया। अचानक हुए हादसे से घबराए घर के लोगो ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। वही ट्रक की टक्कर से गिरी दीवार घर मे खड़ी जीप पर जा गिरी। जिसके चलते जीप आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।