बांगरमऊ: बांगरमऊ में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनार से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, यूपीडा टीम ने यातायात बहाल किया
उन्नाव जिले के बांगरमऊ मे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 10:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनार से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। ट्रक राजस्थान से बिहार जा रहा था और शिवबकस खेड़ा गांव के पास हादसे का शिकार हुआ। दुर्घटना के बाद