मधेपुरा: कुलपति के खिलाफ महिला कर्मी के आरोप के बाद, कर्मचारी संगठन कुलपति के समर्थन में उतरा
मधेपुरा स्थित भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में संविदा पर कार्यरत एक महिला कर्मी द्वारा कुलपति पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद विवाद गहरा गया है। इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय के कर्मचारी संगठन एकजुट हो गए हैं। बुधवार से विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत सभी अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है।