बहादुरपुर: सदर अंचल के पहले जनता दरबार में 11 भूमि विवादों की सुनवाई, 7 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
सदर अंचल के नवपदस्थापित अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित पहले जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 11 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें 7 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 4 मामलों को आवश्यक दस्तावेज और दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति के कारण लंबित रखा गया। अंचल अधिकारी ने कहा कि सभी लंबित मामलों का भी नियमानुसार शीघ्र निष्पादन किया