पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने वाले 5 व्यक्तियों को पुलिस ने शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 20, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा करने पर पुलिस ने धीरज मीणा, रमेश बैरवा,दीपक माली, नरेश नायक,बनवारी बैरवा को शांति भंग में गिरफ्तार किया इनके खिलाफ CRPC की धारा 107,151,में कार्यवाही कर इन्हें पाबन्द करवाया गया।