पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा करने वाले 4 व्यक्तियों को शांति भंग के मामले में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 19, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि पुलिस जाप्ते ने जुगलकिशोर मीणा, बिट्टू मीणा,राजेन्द्र उर्फ सत्यनारायण माली व धनराज मीणा को हंगामा करने पर इनको शांति भंग में गिरफ्तार कर इनके खिलाफ CRPC की धारा 107,151 में कार्यवाही कर पाबंद करवाया गया।