पीपलदा: इटावा क्षेत्र में पारदी गिरोह आने की अफवाह को लेकर सीआई यादव की आमजन से अपील, सोशल मीडिया से नहीं हो भ्रमित
Pipalda, Kota | Jun 18, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में पारदी गिरोह के आने की अफवाह से सोशल मीडिया पर चल रहे मेसेजों से गांवों के भारी दहशत है।ऐसे में गांव में कोई नया व्यक्ति दिखाई देने पर उसे पकड़ लेते है जिससे पूरे इलाको में माहौल खराब हो रहा है। वही इटावा थाना अधिकारी मांगेलाल यादव ने आमजन से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर कुछ भी मेसेज आये तो बहकावे में नही आये।