पीपलदा: इटावा खातोली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा व चिकित्सा विभाग की टीमो की कार्यवाही से मचा हड़कंप टीम ने लिए 9 सेम्पल
Pipalda, Kota | Jun 20, 2024 खाद्य सुरक्षा व चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा पूरे जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खातोली इटावा क्षेत्र में 20 रेस्टोरेंट व ढाबो पर छापा मारा गया ओर वहाँ से 9 सेम्पल विभिन्न खाद्य सामग्रियों के लेकर उन्हें प्रयोगशाला में जाँच के लिए भेजा गया। CMHO डॉक्टर जगदीश सोनी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चलाया।