पीपलदा: इटावा पंचायत समिति सदस्य वार्ड 9 में उपचुनाव हेतु भाजपा उम्मीदवार ने अपने समर्थकों के साथ भरा नामांकन
Pipalda, Kota | Jun 19, 2024 जिले की इटावा पंचायत समिति में वार्ड सँख्या 9 के उपचुनाव 30 जून को होगा इसको लेकर आज भाजपा उम्मीदवार भीमराज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा उम्मीदवार भीमराज ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गोचर प्रधान रिंकू मीणा के साथ उपखंड मुख्यालय पर SDM नीता वसीटा को अपनी उम्मीदवारी के पर्चा सौपा। पंचायत समिति उप चुनाव में आगामी 30 जून को मतदान होगा।