पीपलदा: इटावा क़स्बे में मुख्य बाजार में पुलिस व नगर पालिका ने अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ की कार्यवाही मचा हड़कंप
Pipalda, Kota | Jun 18, 2024 इटावा क़स्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम को अचानक पुलिस व नगर पालिका की टीम ने सँयुक्त कार्यवाही कर व्यपारियो द्वारा सड़क पर किये अवैध अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कर समान पर जप्त कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक शुभम जोशी सीआई मांगेलाल यादव मय जाप्ते व नगर पालिका की टीम के साथ पँहुचे तो अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया।