द्वारका: द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने उत्तम नगर से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 2 किलो 360 ग्राम फाइन क्वालिटी का गांजा बरामद किया गया है। इसकी पहचान उत्तम नगर ने रहने वाले मोहम्मद रियान अंसारी के रूप में हुई है। वह भारत उर्फ़ मोगली के इंस्ट्रक्शन पर इस गोरख धंधे में शामिल था और गांजा की सप्लाई करता था।