द्वारका: एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने द्वारका से एक भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने 1 भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राम उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। यह दिनदहाड़े सुल्तानपुरी में हुई लूट के मामले में शामिल था। यह रोहिणी कोर्ट के द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। पूछताछ में पता चला कि यह पहले से लूट और स्नेचिंग के 8 मामलों में शामिल रहा है। बहरी जिला के पुलिस को इसकी तलाश थी।