द्वारका: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने NI एक्ट मामले में फरार आरोपी को नजफगढ़ से किया गिरफ्तार
द्वारका साउथ थाना की पुलिस टीम ने NI एक्ट मामले में भगोड़ा चल रहे एक वांटेड को नजफगढ़ के ईश्वर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान श्याम नारायण के रूप में हुई है, यह बिहार के सिवान का रहने वाला है। इसके ऊपर द्वारका साउथ थाना में मामला दर्ज था। उस मामले में कोर्ट ने इसे फरार घोषित कर दिया था। यह चाणक्यपुरी स्थित कौशल भवन में MTS के रूप में काम करता था।