बरेली: बहेड़ी के सकुटिया याकुबगंज के रहने वाले व्यक्ति को मुकदमे में समझौता करने के लिए दबंग दे रहे हैं धमकी एसएसपी से शिक़ायत
बहेड़ी के सकुटिया याकुबगंज के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया उसने दबंगों पर एक मुकदमा पंजीकृत कर रखा है। दबंग मुकदमे में समझौते को लेकर व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिसकी शिकायत व्यक्ति ने एसएसपी बरेली से की है। एसएसपी बरेली ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।