बरेली: थाना भुता के गांव अगतपुर खमरिया के दो सगे भाईयों की सड़क हादसे में मौत
थाना भुता के गांव अगतपुर खमरिया के अखिलेश कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि दोनों भांजे बरेली से बाइक से घर जा रहे थे। अखिलेश ने बताया कि बड़ा भांजा 27 वर्षीय अनिल बाइक चला रहा था। उसका 23 वर्षीय छोटा भाई सुनील पीछे बैठा था। दोनों बाइक पर सवार होकर बरेली से घर जा रहे थे। रास्ते में मरेला चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।