टीकमगढ़: राधापुर गांव से कोतवाली थाने पहुंचे ग्रामीण, 3 लोगों द्वारा तालाब से मछली चुराने को लेकर की शिकायत
राधापुर गांव के ग्रामीण टीकमगढ़ कोतवाली थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तीन लोगों द्वारा तालाब से आज मछली चोरी की जा रही थी और घटना का पता लगते ही ग्रामीणों ने तीनों लोगों से मछली छुड़ा ली। ग्रामीणों ने बताया कि यह लोग आए दिन तालाब से मछली चुराते रहते हैं और मारने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है।