टीकमगढ़: पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस उप महानिरीक्षक ललित शाक्यवार ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा की ली बैठक
पुलिस उपमहानिरीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा आज टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा की बैठक ली गई। बैठक में लंबित अपराधों/ गंभीर अपराधों की समीक्षा कर सभी थाना प्रभारी को लंबित अपराधों के निकाल हेतु निर्देश दिए गए, थानाबार लंबित मर्ग की समीक्षा की गई। और भी संबंधित चर्चाएं की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।