टीकमगढ़: शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर लगा रहा लंबा जाम; फंसी रहीं दो एंबुलेंस, बजाती रहीं देर तक हूटर
गुरुवार को शहर के मेन एवं सबसे व्यस्त कहे जाने वाला सेल सागर चौराहा आए दिन जाम का शिकार होता है। आज भी लंबा जाम लगा रहा और जाम में दो एंबुलेंस हूटर बजाती फंसी रहीं। जैसे-तैसे एंबुलेंस को जगह दी गई और वहाँ से निकाला गया ताकि एंबुलेंस में लेटे हुए मरीज को समय पर उपचार मिले और उसकी जान बचाई जा सके।