टीकमगढ़: जिला पुनर्वास केंद्र में जिले के चिन्हित 132 दिव्यांग लाभार्थियों को लगभग 15 लख रुपए के 217 सहायक उपकरण किए गए वितरित
जिला पुनर्वास केंद्र में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एडिप योजना अंतर्गत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्रीय मंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिए गए संबोधन को उपस्थित अतिथियों एवं लाभार्थियों द्वारा सुना गया। जिले के चिन्हित 132 दिव्यांग लाभार्थियों को 217 सहायक उपकरण वितरित किए गए