चांडिल प्रखंड के चौका थाना अंतर्गत पाथराखुन गांव में चौबीस प्रहार अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ आयोजन की बुधवार सुबह 10 बजे से शुरुआत की गई।जिससे गांव पूरी तरह से अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ से गुंज रहा है।हरिनाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल बांकुड़ा के रामशरण देवशरण दास,सनातन दास गोस्वामी एवं कुकड़ू के नरहरि दास गोस्वामी के संकीर्तन मंडली सहयोग दे रहें है।