जमुई: सरारी गांव में आपसी विवाद के चलते गाय को जहर देकर मारने का आरोप, टाउन थाना में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jun 30, 2026 सरारी गांव में गाय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद आपसी विवाद के रंजिश में गाय को जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। मामले में सुधीर पासवान की पत्नी बीना देवी ने टाउन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपित पर कार्रवाई करने की मांग की है। मरे अवस्था में गाय का वीडियो मंगलवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।