जलेसर: जलेसर तहसील में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराया, SDM पीयूष रावत ने किया ध्वजारोहण, सभी अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित
Jalesar, Etah | Aug 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलेसर तहसील परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में जलेसर के उपजिलाधिकारी पीयूष रावत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। तिरंगा फहराते ही पूरा तहसील परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। SDM पीयूष रावत ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।