लालबर्रा: मिरेगांव में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज, पहले मैच में चिल्लौद की जीत, आज होंगे दो मैच!
लालबर्रा से 05 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मिरेगांव में डब्लूसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य रात्रिकालीन ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार, 4 अप्रैल को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन ग्राम पंचायत मिरेगांव के सरपंच प्रतिनिधि हेमंत कुर्वेती द्वारा रिबन काटकर किया गया।