विशाल पिछोला जल पूजन एवं गंगा पूजन आयोजन आज को, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
@followers @top fans News 24 Udaipur
#Udaipur #nonflower #viralpost #picholalake #pooja
उदयपुर। श्री बजरंग बली प्रचार समिति के तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर को विशाल पिछोला जल पूजन (गंगा पूजन) आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम भीम परमेश्वर घाट, जोध सिंह जी दायजी पुलिया, चांदपोल बाहर, उदयपुर में आयोजित होगा। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक आरती एवं आतिशबाजी सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। श्री बजरंग बली प्रचार समिति एवं ऋद्धि सिद्धि बालाजी भक्त मंडल की ओर से दुष्यंत कुमावत, महेश श्रीमाली एवं मधुसूदन सुखवाल के सान्निध्य में सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।
इसके बाद शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक गिरधर विद्या विहार स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा झील पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं अतिथियों द्वारा सामूहिक जल पूजन किया जाएगा। वहीं, महाआरती में समस्त आगंतुक सामूहिक आरती करेंगे। समिति के युवाओं द्वारा आतिशबाजी भी की जाएगी।
जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी होंगे शामिल
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी, भाजपा उदयपुर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, उपमहापौर दिनेश भट्ट, समाजसेवी महाराज शक्तिसिंह करोह़ी, समाजसेवी जितेश कुमावत, भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं वार्ड 14 के पार्षद शंकर कसारा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल होंगे
Girwa, Udaipur | Oct 9, 2026