कोंडागांव: नेशनल हाईवे 30 स्थित जुगानी पुल से नीचे गिरकर प्रेमनगर का युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोंडागांव जिला अंतर्गत जुगानी पुल के नीचे गिरे युवक को आज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी पहचान कोंडागांव नगर के प्रेमनगर निवासी सुशील धर पिता कन्हाई उम्र 33 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है युवक कल शाम अपने परिजन से मिलने जुगानी कैंप गया हुआ था, वही आज उन्हें जुगानी पुल के नीचे से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है।