कोंडागांव: कड़ेनार में निर्माणाधीन सड़क में बने गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल, घायल ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिला अंतर्गत मर्दापाल क्षेत्र के कड़ेनार में एक ग्रामीण अनियंत्रित बाइक से गिर कर घायल हो गया है। इस हादसे में उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया हैं जिसे मर्दापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्राम बोदली से मर्दापाल आते वक्त ग्रामीण के साथ कड़ेनार में निर्माणाधीन सड़क में बने गड्ढे में बाइक गिरने से यह हादसा हुआ है।